ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वेक्सीन टीकाकरण प्रारम्भ
फोटो-
राजगढ़:- खिलचीपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना के टीकाकरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को हो गया। जिसमें ब्लॉक के कुल 31 ग्रामीण क्षेत्रो के उपस्वास्थ्य केंद्रों में से 5 ग्रामो नाटाराम,भाटखेडा,ब्यावरा कला,सोनखेड़ा ओर पपडेल में 60 या उससे अधिक उम्र के लोगो को टीके लगाए गए। खिलचीपुर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ सुमित सिंघी ने बताया कि प्रथम चरण के इन 5 ग्रामो में टीकाकरण के ग्रामवार टारगेट में ग्राम नाटाराम में टीकाकरण सर्वाधिक रहा। ग्राम में 100 टीके के लक्ष्य पर यहां 65 लोगो ने ग्राम के उपस्वास्थ्य केंद्र पर पहुच उत्साह से टीका लगवाया। ग्राम में टीकाकरण कार्य मे उपस्वाथ्य केंद्र प्रभारी माया शर्मा, आशा कार्यकर्ता डालूबाई दांगी,भूराबाई दांगी, पवित्रा दांगी,शीला दांगी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा रावल,पवित्रा दांगी,शीला दांगी,ग्राम पंचायत सचिव कंवरलाल दांगी,सहा.सचिव रामबाबू दांगी की भी सराहनीय सहभागिता रही।
