ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सपा,बसपा,निर्दल दलदल, आप सभी खिलाये कमल-निरहुआ देवरिया

```

निकाय चुनाव के प्रथम चरण प्रचार के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गौरीबाजार और रुद्रपुर नगर पंचायत में रोड सो करके भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आग्रह किया।रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुये निरहुआ ने कहा कि सपा,बसपा और निर्दल ये सभी दलदल है और इस दलदल में आपको कमल खिलाना है,क्योंकि कमल मोदी और योगी की पहचान है।इस कमल को खिलाने की ताकत ही है कि 370 हटा,राम मंदिर बन रहा,घर-घर मुफ्त राशन,मुफ्त इलाज,मुफ्त शिक्षा,माफिया मिट्टी में मिल रहे और बुलडोजर फूल स्पीड में दौड़ रहा है।आप सभी से निरहुआ यही आग्रह करने आया है कि सब लोग कमल निशान पर मोहर लगाइये और भाजपा की निकाय में सरकार बनाइये। इस दौरान विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,अन्तर्यामी सिंह,राजेश कुमार मिश्रा,सुनील गुप्ता,अजय शाही,पवन मिश्रा,गौरीबाजार प्रत्याशी प्रदीप मद्धेशिया,बैतालपुर प्रत्याशी सरिता पासवान,रुद्रपुर प्रत्याशी सुधा निगम,बृजेश गुप्ता,दिलीप जायसवाल,अम्बिकेश पाण्डेय,विनय जायसवाल,महेश मणि,रमेश गुप्ता,हरेन्द्र जायसवाल आदि रहे।
सुधीर राय ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *