पोलायकलां से रिपोटर मनोज विजयवर्गीय
लोकेशन शाजापुर
लापता नाबालिक युवती को 12 घंटों मै पुलिस ने पकडा कालापीपल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावड़िया मैना से शुक्रवार-शनिवार की दरमियाती रात नाबालिग युवती अपने घर से लापता हो गईं थी, परिजनों के द्वारा घर सहित रिश्तेदारों के यहा तलाश की गई नही मिलने पर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी, जिसमें परिजनों द्वारा सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकतल निवासी युवक रेहान खा के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया, पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लापता हुई युवती नाबालिग होने के चलते पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया व पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही लापता हुई नाबालिग युवती को ढूंढ निकाला, पुलिस ने युवक को इंदौर से अपनी गिरफ्त में लिया व रविवार को युवक-युवती को कालापीपल लेकर पहुंची यहां युवक का नगर में जुलूस भी निकाला गया।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक अपने दो अन्य साथी सादिक एवं आबिद के साथ बाइक से बावडिया गांव आया था यहां आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया, जहां आरोपी रेहान द्वारा नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। वही कालापीपल पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान खा एवं उसके सहयोगी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी का एक अन्य साथी आबिद अभी फरार है, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओं में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।