ताजा खबर

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मोक्छदायिनी मां गंगा के तट शमशान घाट पर की साफ सफाई

```html id="cyap7e" ```

कन्नौज ब्रेकिंग जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार के साथ संतोष कुमार की रिपोर्ट।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मोक्छदायिनी मां गंगा के तट शमशान घाट पर की साफ सफाई। कहा जाता है कि सबको एक ही घाट पर जाना है ,तो कहीं न कहीं यह बात सत्य है की अमीर हो या गरीब हो सबको पंचतत्व में एक न एक दिन विलीन होना ही है।
इसी कड़ी को लेकर कन्नौज सदर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मां गंगा के पावन तट पर साफ सफाई का बीड़ा उठाया और गंगा में घुस कर दाह संस्कार करने के बाद प्रवाहित की हुई लकड़ियों को निकालते नजर आए और समशान घाट की साफ सफाई अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की। किसी ने ठीक ही लिखा है छिति जल पावक गगन समीरा पांच तत्व से बना शरीरा।।
जन्म से लेकर जीवन उपरांत हर व्यक्ति यही कहता है यह मेरा है वह तेरा है लेकिन आखरी में सबको एक ही घाट पर जाना होता है इसी विचारधारा को मद्दे नजर रखते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख हुआ सपा नेता नवाब सिंह यादव ने मां गंगा के पतित पावनी घाट श्मशान घाट पर साफ सफाई का बीड़ा उठाया और यह बताया कि जिंदा रहने पर तो सभी अपने शरीर एवं घर को स्वच्छ रखते हैं मरने के बाद कौन देखता है कि हम कहां हैं और किस हाल में है ऐसी विचारधारा वाले सपा नेता नवाब सिंह यादव ने मां गंगा के श्मशान घाट पर साफ सफाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *