छतरपुर : अलीपुरा ग्राम छाती पहाड़ी नि. राकेश यादव द्वारा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि पुरानी रंजिश पर से गांव के ही जगमोहन यादव, मनोज यादव एवं मंटू यादव जो तीनों भाई है के द्वारा उसे गाली गलौज कर मारपीट की गई एवं जगमोहन यादव द्वारा देसी कट्टे से दो हवाई फायर करें उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर थाना प्रभारी अलीपुरा प्रमोद रोहित द्वारा तत्काल घटना पर धारा 308,323,294,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी जिसमें शाम को घटना के मुख्य आरोपी जगमोहन यादव एवं मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए व प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा कर उक्त दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है एवं घटना के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है उक्त संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अति पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलीपुरा *उप निरी. प्रमोद रोहित , प्र.आर. ब्रजेंद्र यादव , बिहारी लाल, आर. रामदास मीना, आशीष पटेल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जितेन्द्र निगम व्यूरो इन्डियन टीवी न्यूज़ जिला छतरपुर✍️