ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को किया जागरूक व प्रेरित

```

भदोही : 14 जून 2023‌ /”विश्व रक्तदाता दिवस” 14 जून के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में लगाए गए रक्तदान महाशिविर में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को जागरूक व प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आइए स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के दिन हम संकल्प ले कि स्वयं रक्तदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित और जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तदान न सिर्फ किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है साथ ही इसका रक्तदाता के शरीर पर लाभकारी प्रभाव होता है।उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार से भी हमारे शरीर को गलत ढंग से प्रभावित नहीं करता है। 6 महीने में एक बार कोई भी स्वस्थ पुरुष/महिला रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि किन्ही कारणों से जो आज रक्तदान नहीं कर पाए हैं उनके लिए पूरे साल भर रक्तदान का शेड्यूल बनाया गया है जहां पर वे सुरक्षित तरीके से रक्तदान करते हुए लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने में अपना महादान कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि रक्तदान करने से कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर की समस्या कम, वजन को कंट्रोल में रखना मानसिक रोगों का जोखिम कम एवं मानसिक स्वास्थ्य में लाभकारी होता है।उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि हर पल किसी न किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है ।ईश्वर ने आपको दूसरों के जीवन रक्षा का वरदान दिया है, जरूरतमंदों के जीवन रक्षा के लिए मानवता की सेवा के महापर्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान रुपी जीवनदान दें।
उन्होंने कहा कि रक्त देने से जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिलता है ।जरूरत है इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की और स्वयं पहल करने की ताकि स्वैच्छिक रक्तदान की प्रक्रिया को बढ़ाया जा सके और रक्त के अभाव में किसी को जीवन का दामन न छोड़ना पड़े। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है आप हमेशा यूं ही रक्तदान कर जरूरतमंदों को जिंदगी का उपहार देते रहें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सीएचसी सीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर जागरूक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवनदान रूपी पुनीत कार्य किया है।
इस अवसर पर सीएमएस‌ डॉ.राजेंद्र कुमार सहित अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी,पत्रकार बंधु,जनमानस उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नितेश उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *