जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल
विजयीपुर ब्लाक के रामपुर गांव का हाल:गाँव के अन्दर बनी नालियां पड़ी जाम
फ़तेहपुर।विजयीपुर ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले रामपुर गांव के अंदर आपसे बता दें कि गाँव के अंदर गन्दगी इतनी फैली हुई है कि रहने की बात छोड़ दीजिये निकलना मुश्किल हो गया है फिर भी जान जोखिम में डाल कर रामपुर वासी रहते हैं ग्रामीणों की माने तो पिछले चार वर्षों से कोई सफाई कर्मी नही आया है सूत्रों की माने तो एक बार अखबार में खबर प्रकाशित करने के बाद विकास खण्ड अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सफाईकर्मी को भेजकर सफाई करवाई थी तब से न तो कोई सफाई कर्मी आया है न किसी जिम्मदार अधिकारी ने यह भी जानने की कोशिश नही की रामपुर गाँव के निवासी अपना जीवन किस तरह से गंदगी में काट रहे हैं ग्रमीणों ने बताया कि बताइये अभी तक कोरोना जैसी महामारी से छुट्टी नही मिली क्या हम रामपुर वासियों को और बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा या फिर सफाईकर्मी आकर सफाई करके हमको बीमारियों से भय मुक्ति करा देंगे।
