ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सेठ रिछपाल जैन की पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक रहे विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण

```

इंडियन न्यूज श्री गंगानगर जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार जोशी

पदमपुर (श्री गंगानगर) सेठ रिछपाल जैन की 13 वीं पुण्यतिथि पर सेठ रिछपाल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट व एक दर्जन धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पदमपुर तहसील के 401 महिला एवं पुरूषों ने रक्तदान किया।श्रीगंगानगर से स्वास्तिक ब्लड बैंक, तपोवन ब्लड बैंक व हनुमानगढ से भटनेर ब्लड बैंक की टीम ने 401 यूनिट रक्त संग्रहण का कार्य किया।पदमपुर के गणमान्य व्यक्तियों ने सेठ रिछपाल जैन मार्ग का उदघाटन व सेठ रिछपाल जैन मार्ग पर लगे 65 ट्री.गार्ड में पौधारोपण की शुरूआत की गई।जिसमें नगरपालिका चेयरमैन पति फूलचन्द मिगलानी, सांवरमल शर्मा, रामाकृष्ण, जोगेन्द्र हाण्डा, दीनानाथ बलाना, जेईन अनिरूद्ध पालसिंह, डाॅ. दिनेश भारद्वाज, अध्यक्ष खुशवन्तसिंह, अध्यक्ष विजय कालडा, अग्रवाल सभा अध्यक्ष के.के. गुप्ता, अजय गर्ग, दीपक जैन, रमेश जिन्दल, विजय मितल, राजेन्द्र सिंगला, सुन्दर बत्रा ने पदमपुर रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। गांव 1 आरबी श्री गुरूद्वारा साहिब में वाटर कूलर मय प्योरीफाई जनसेवा में शुरू किया गया।
सेठ रिछपाल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीगंगानगर नई अनाज मण्डी नवनिर्मित के जल मंदिर का उद्घाटन किया जिसमें व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सहभागिता दी। अध्यक्ष विजय कालडा, सरदार खुशवन्त सिंह, राजेन्द्र सिंगला, प्रिन्स मितल, वीरपाल सिंह, गुरजन्ट सिंह, गिरधारीलाल जैन, भोजराज जैन, मनजिन्द्र सिंह, गांव उडसर सरपंच शिवदत्त, राजकरण सिंह गिल, कृषि विपणन अधिकारी सुरेश मंगल उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक निजी सहायक सांवरमल शर्मा व भोजराज जैन ने कहा कि रक्तदान से मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इससे दुर्घटनाए थैलीसीमिया पीड़ितों व गर्भवती महिलाओं का जीवन बचाने में काम आता है। पदमपुर शिविर में प्रकाश उपाध्याय, विनोद गोयल, ओमप्रकाश कलिया, अशोक कलिया, महेश मितल, गुरजण्ट सिंह, रजनीश गोयल केसरीसिंहपुर, उपप्रधान गुरजीत सिंह, पूर्व पार्षद जोगेन्द्र हाण्डा, कल्पतरू प्रबन्धक मनीष मक्कड, तरूण शर्मा, दीनदयाल जान्ड, राजकुमार सिवान, नवीन बाघला, गुरचरण सिंह पाहवा, महेश कुमार अरोडा, योगिता शर्मा, विश्वप्रकाश गाबा, मनीष परनामी, बलविन्द्र सिंगला, सरपंच रणवीर सिहाग, प्रिंसीपल नीलम त्रिपाठी हेल्पर स्वार्ड के अध्यक्ष पिन्द्र धोंसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे फकीरवाली रक्तदान शिविर में रामाकृष्ण सहारण, सतपाल सहारण, शेषकरण डेलू, एडवोकेट अनिल बिश्नोई, मनोज भार्गव, सरपंच रणवीर सिहाग, कुलदीप सिंह, दलीप सैन, डाॅ. निर्मल खोसा सुरेन्द्र सिंह, पंच मनोहरलाल, नरेन्द्र उप्पल, नेतराम कूकणा, विनोद खोथ, डाॅ. करूणा नोखवाल, प. गोपी राम, हिरालाल सिराव, अशोक बिजारणीया ने अपनी सेवाऐं दी बींझबायला रक्तदान शिविर महंत श्री सन्तोषानन्द जी के सान्निध्य में श्री राधाकृष्ण गौशाला मे लगाया गया जिसमें शिविर प्रभारी आनन्द ऋषि सिहाग, राकेश घिंटाला व अनुराग सिहाग सहित युवा टीम ने सेवाएंे प्रदान की। रक्तदान शिविर में चिकित्सा अधिकारी बलविन्द्र सिहाग, जनप्रतिनिधि राजेन्द्र मण्डा, सरपंच लाधु राम, दुष्यन्त व्यास, शिशुपाल तेहपुरिया, प्रमोद सिहाग सम्मिलित रहे जैन ट्रस्ट के सचिव भोजराज जैन ने कहा समाजसेवी कार्यो से जीवन में खुशी का संचार होता है, रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरधारीलाल जैन ने सभी संस्थाओं व रक्तदान दाताओं का आभार व्यक्त किया कि बाउजी सेठ रिछपाल जैन की स्मृति में विभिन्न कार्यो में तन.मन.धन से सभी ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *