अमेठी. कोतवाली क्षेत्र के केशव नगर बिराहिमपुर के पास रेल लाइन पार करते समय अचानक मालगाड़ी ट्रेन आ गई जिसमें जया 17 वर्ष व प्रिया 15 वर्ष पुत्री राजाराम कोरी निवासी रामगढ़ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी की चपेट में आने से मौत हो गयी। उक्त मामले में चौकी प्रभारी निरीक्षक आर पी एफ अमेठी अजय पाल ने बताया कि मालगाड़ी सुबह 10 बजे जा रही थी उसी समय दोनों बालिका ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है,फिर भी घटना कैसे हुई मामले की जांच की जा रही है।मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं घटना को सुनकर गांव में हर कोई स्तब्ध दिख रहा है।
संजय कुमार यादव ब्यूरो चीफ अमेठी