अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कुल 35 पुलिस अधिकारी – कर्मचारीगण को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर दी गयी विदाई ।साथ ही वरिष्ठ 10 पुलिस पेन्शनर्स को भी किया गया सम्मानित ।आज दिनांक 30-06-2023 को जनपद फिरोजाबाद से कुल 03 पुलिस अधिकारीगण / कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर “पुलिस लाइन्स सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को माला पहनाकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देते हुए उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी गईं । साथ ही वरिष्ठ 10 पुलिस पेन्शनर्स को भी सम्मानित किया गया ।सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सूची निम्नवत है ।–
रिपोर्टर – अवधेश कुमार