ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मानसून में बच्चों को कूल वाइब्स देंगे ये छाता

This umbrella will give cool vibes to children in monsoon
```

बरसाती मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में इस मौसम में अपने आप को बारिश से बचाने के लिए हर कोई छाते का इस्तेमाल करता है। बड़े तो किसी भी तरह का छाता ले लेते हैं लेकिन बच्चे नए-नए छाते लेने की जिद करते हैं। कार्टून वाले छाते और रंग-बिरंगे छाते बच्चे बहुत ही शौक से ले लेते हैं। ऐसे में आज आपको बच्चे की छातों की ऐसी कलेक्शन दिखाएंगे जिन्हें देख कर वो खुश हो जाएंगे। बेबी को आप इस तरह का कार्टून वाला छाता दिलवा सकते हैं। यह छाते उन्हें काफी पसंद भी आएंगे और वह इसे लेने में हिचकिचाएंगे भी नहीं।
ड्रेस के साथ मैचिंग छाता आप बच्चों को दिलवा सकते हैं। इस तरह वह ड्रेस भी पहन लेंगे और छाते लेने का क्रेज भी उनमें बढ़ जाएगा। इस तरह का छाता आपके बच्चों के लिए एदकम परफेक्ट रहेगा। लाइटवेट होने के कारण वह इसे आसानी से कैरी भी कर लेंगे। बच्चे अक्सर मैचिंग हेयरबैंड और रबरबैंड लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप उन्हें इस तरह के छाते देकर उनका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। रेनबो कलर का छाता बच्चे के लिए परफेक्ट रहेगा। आप उन्हें इस छाते के जरिए रेनबो का मतलब भी समझा सकते हैं।
आप चाहें तो बच्चे को एक कलर का छाता भी दिलवा सकते हैं। विनी द पूह जैसा छाता आप बच्चे को दिलवा सकते हैं। यह बच्चे को काफी पसंद भी आएंगे और इससे आपके बच्चों ले भी चाव से लेंगे। आप चाहें तो बच्चे को स्प्रिंग सीजन जैसे की पीले फूलों वाला छाता लेकर दे सकते हैं। इस तरह का छाता भी बच्चे के लिए परफेक्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *