जयपुर में अंतरराष्ट्रीय फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस एंड मिसेज सुपरमॉडल वर्ल्ड वाइड-2026’ का ग्रैंड फिनाले आगरा रोड स्थित एस्थेरिया बेरीज रिसॉर्ट एंड स्पा में आयोजित हुआ। दुनिया के 40 देशों से प्रतिभागियों इस मंच पर अपनी खूबसूरती, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा और मंच पर प्रस्तुति के दम पर अंतरराष्ट्रीय खिताबों के लिए मुकाबला किया।
प्रतियोगिता के मिस वर्ग में जॉर्जिया की लिया गुगुशविली ने विजेता का ताज अपने नाम किया, जबकि मिसेज वर्ग में अमेरिका की ल्यूडमिला व्लादिमिरोवना वॉरेन वेट्रेल विजेता बनीं। भारत की नेहा सिंह ने मिस कैटेगरी में चौथा रनर अप स्थान हासिल किया। ग्रैंड फिनाले में अलग-अलग देशों की प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
फिलीपींस की प्रतिभागी प्रथम रनर अप, कजाकिस्तान की प्रतिभागी द्वितीय रनर अप और इथियोपिया की प्रतिभागी तृतीय रनर-अप रहीं। भारत की नेहा सिंह ने चौथा रनर-अप स्थान हासिल कर भारतीय प्रतिनिधित्व को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई।
जयपुर सिटी
ब्यूरो चीफ
स्वपनदीप जोशी

