जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे।
जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी तक सफर करने के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है।
इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बुधवार रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
कार्यक्रम में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, बगरू विधायक कैलाश चंद वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।
खातीपुरा से रवाना होने के बाद ट्रेन दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, खेड़ली और ईदगाह आगरा जंक्शन पर रुकेगी। इसके बाद टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ठहराव होगा।
आगे की यात्रा में ट्रेन भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, जपला, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी और लोहरदगा स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद रांची, मुरी, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए सांतरागाछी पहुंचेगी।
जयपुर सिटी
ब्यूरो चीफ
स्वपनदीप जोशी

