मेड़ता शहर में घुम रहे आवारा सांडो के आंतक ने आमजन को परेशानी में डाल दिया है।शहर में आवरा घुम रहे सांड आए दिन राह गुजरते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं।हर रोज किसी ने किसी व्यक्ति पर हमला कर घायल कर रहे है तो कई बार दुपहिया वाहन तो कभी चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर रहे है।देर रात भी शहर के रेणी गेट के पास सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति पर आवारा घुम रहे सांडों ने हमला कर घायल कर दिया था।हमले के बाद कड़ी मशक्कत के बाद सांडों से पीछा छुड़वाया गया था जिसका सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पहले भी सांडों के हमले से चार व्यक्तियों की जान चुकी है।ऐसे में आवारा घुम रहे सांड आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहे लेकिन बावजूद नगरपालिका प्रशासन द्वारा इन्हें पकडऩे की कोई कारवाई नही की जा रही है।
मेड़ता मे आवारा सांडों के आतक आमजन परेशान













Leave a Reply