22 मार्च को एईओ, वीएसटी, वीवीटी एवं अकाउंट टीम को दिया जायेगा प्रशिक्षण
खण्डवा 20 मार्च, 2024 – लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में गठित एईओ, वीएसटी, वीवीटी एवं अकाउंट टीम और हरसूद विधानसभा क्षेत्र हेतु गठित एसएसटी के अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण 22 मार्च को दिया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.सी. खतेड़िया ने बताया कि यह प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मांधाता, खण्डवा एवं पंधाना के लिए गठित एसएसटी में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण हेतु सूचना पृथक से दी जायेगी।
स्वीप प्लान अंतर्गत ली मतदान की शपथ
खण्डवा 20 मार्च, 2024 – जिले में स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत खंडवा श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में लगातार स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत मोरधड़ी की महिलाओं द्वारा मतदान करने का संकल्प लिया तथा आने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की शपथ ली।
असफाक सिद्दिकी जिला ब्यूरो