मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी रेयाज अंसारी को पुलिस ने पत्नी सहित दो अन्य सहयोगी को किया गिरफ्तार।
गाजीपुर। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक उसके करीबी को पुलिस गिरफ्तार करते जा रही है। इसी कड़ी में बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता रेयाज अंसारी, उसकी पत्नी और दो अन्य सहयोगियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई है और रेयाज अंसारी मुख्तार अंसारी का काफी करीबी माना जाता है। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उसके गैंग पर आजकल ताबड़तोड़ पुलिसिया कार्रवाई जारी है। इस कारण मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार को गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी सपा नेता और नगर पंचायत बहादुरगंज अध्यक्ष रेयाज अंसारी को उसकी पत्नी और सालों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी के करीबी और उसकी गैंग का सहयोगी जो बहादुरगंज नगर पंचायत का अध्यक्ष भी है। रेयाज अंसारी, उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुत्रों के अनुसार रेयाज अंसारी नगर पंचायत बहादुरगंज का लोकप्रिय नेता है एवं लगातार 5 बार से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विराजमान है।
फर्जी मार्क्सशीट पर पत्नी को नौकरी दिलाने का आरोप।
एसपी ने बताया कि नगर पंचायत बहादुरगंज अध्यक्ष रेयाज अंसारी पर पूर्व में भी अपनी पत्नी निकहत परवीन को फर्जी मार्क्सशीट पर नौकरी दिलाने का अपराधिक मामला दर्ज था। उसके खिलाफ आरोप लगाया गया है कि बहादुरगंज क्षेत्र में अपने सदस्यों के साथ मिलकर गरीब लोगों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करता है। इस मामले में गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया था। रेयाज अंसारी माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का सहयोगी भी है।
ज़ियाउल हसन अंसारी
मण्डल ब्यूरो, वाराणसी आजमगढ़ मण्डल