इंडियन टीवी न्यूज से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र
मौदहा हमीरपुर। पड़ोसी जनपद निवासी द्वारा थाना क्षेत्र में काफी समय से अवैध असलहे बनाने का काम किया जा रहा था जिसे पुलिस ने भारी संख्या में नाजायज बने अधबने असलहों और असलहे बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी इन असलहों को मध्यप्रदेश और आसपास के जनपदों में सप्लाई करने का काम करता था।
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भुलसी के बाहर नदी के निकट खेतों में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा काफी समय से रात में आग जलाकर लोहा काटने और पीटने का काम किया जा रहा था जबकि दिन में वहां पर सिर्फ राख के अलावा कुछ नहीं मिलता था उक्त संदिग्ध व्यक्ति के काम पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अपने सूत्र लगा दिए जिसके बाद पुलिस ने नाजायज तमंचे बनाते हुए पड़ोसी जनपद महोबा निवासी नंदराम पुत्र राजाराम को काफी संख्या में बने अधबने नाजायज तमंचों और तमंचा बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध महोबा सहित अन्य थानों पर दर्जनो मुकदमे दर्ज हैं।लोकसभा चुनावों के ऐन पहले पुलिस और एस.ओ.जी.की संयुक्त छापेमारी से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की बात भी कही जा रही है।
बाईट -= पुलिस अधीक्षक डॉo दीक्षा शर्मा