भाजपा का प्रचार करने का अनोखा तरीका
मंत्री जी भी भटके जनता के मुद्दों से
मामला गुना जिले के बरखेड़ा गिर्द ग्राम का हैं
गांव में चौपाल लगा कर बैठे भाजपा कार्यकर्ता और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट
जनता को जनता के मुद्दों से ही भड़का रहें हैं जनता शिकायत कुछ करती हैं और साहब कुछ बोलते नज़र आ रहे हैं
दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं का गुना शहर में इन दिनों आगमन हो रहा है इसी दौरान मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गुना दौरे पर थे और उन्होंने गुना जिले के दर्जनों गांवों में भ्रमण किया और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को बताए इसी दौरान जब मंत्री जी ग्राम बरखेड़ा गिर्द पहुंचे तो वह पानी के बारे में अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बखान कर रहें थे की एक व्यक्ति ने मंत्री जी को आड़े हाथों ले लिया
और कहा कि कहां है पानी हमारे मोहल्ले में हम लोग पानी के लिए तरस रहे हैं
और फिर क्या था मंत्री जी के जैसे सुर ही बदल गए और उन्होंने जनता को मुद्दे से भटकते हुए किसान सम्मान निधि की बातें करने लगे और यहीं नहीं
एक दिव्यांग पत्रकार को कावरेज करने से मना किया *जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने*
जनता ने खुली बीजेपी सरकार की योजनाओं पोल
गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट