ब्यूरो नंदगोपाल पांडेय सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क सभागार में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि चन्द्रभान सिंह पुत्र भुल्लन यादव द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दी गयी कि बीते 20.02.2024 को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने बच्चे की तबियत खराब बताते हुए ONE PLUS कम्पनी का मल्टीमिडिया एण्ड्रायड स्मार्ट फोन 09 हजार रुपये में उनको बेचा गया था बेचते समय उन लोगों द्वारा मोबाइल का बिल भी दिया गया था जब इनके द्वारा उक्त मोबाइल फोन में सिम लगाया गया तो फोन आया कि आप द्वारा जो मोबाइल फोन खरिदा गया है वह गड़बड़ है तथा जिसका यह मोबाइल है उसके साथ घटना हो गयी है जिससे इनको संदेह हुआ कि फर्जी बिल देकर गलत मोबाइल फोन बेचा गया है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर विभन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस, थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा अचूक आसूचना संजाल तैयार कर प्राप्त आसूचना के आधार पर दिनांक 7.04.2024 को मधुपुर चन्द्रगुप्त मौर्य इण्टर कॉलेज के पास से घटना में संलिप्त दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 52 अदद मोबाइल फोन, कूटरचित मोबाइल की रसीद, बार कोड, नकली मोहर व एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया कि उनके पास से बरामद मोबाइल फोन चाइनिज हैं जिसे वे अपने गांव के ही अभिषेक चौहान से तीन से चार हजार रुपये प्रति पीस के हिसाब से खरीदते हैं तथा मीरजापुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, चन्दौली, सोनभद्र तथा आस-पास के जिलों में भोले भाले लोगों को अपने बच्चों की बिमारी या पैसे की किल्लत बताकर फर्जी बिल दिखाकर 09 से 10 हजार की कीमत में बेच देते हैं। यही हमारा व्यापार है।