गैंगस्टर मां व एक बहन पहले जा चुकी जेल, जीजा की तलाश जारी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एसएसपी हरिद्वार की लीडरशिप में काम कर रही हरिद्वार पुलिस को एक के बाद एक सफलता हाथ लग रही है।
समाज को नशे के दलदल में धकेलकर जीजा के साथ मिलकर स्मैक का काला कारोबार कर अपना घर चला रहे परिवार की दो सगी बहनों को पुलिस टीम ने स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ा। इन युवतियों की मां जो थाना कलियर क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार के लिए कुख्यात गैंगस्टर है व एक अन्य बहन को पहले ही जेल भेज चुकी है।
इस कथित परिवार के चार सदस्यों पर N.D.P.S. Act के तहत मुकदमें दर्ज हैं। नशे के प्रति बिना किसी प्रकार की नरमी दिखाए की गई इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत हुआ है।