मुर्शिदाबाद में 6 TMC कार्यकर्ता घायल दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए. सभी घायल ममता ब नर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ता हैं. दो की हालत गंभीर बनी हुई है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में गोलीबारी की घटना सामने आई है. मुर्शिदाबाद के खारग्राम में हुई गोलीबारी में 6 लोग घायल हुए हैं. जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई है. घायलों में इंजिल शेख, सिराजुल शेख, समीरुल शेख और मुंताज शेख, जैस्मीन बीबी और रजमीन खातून शामिल हैं. गोलीबारी की घटना में जो लोग घायल हुए हैं, वे सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार सारुल शेख का तृणमूल नेता अहद शेख के साथ काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार को सड़क का काम शुरू होते ही विवाद फिर सामने आ गया. दोपहर सारुल शेख के परिवार का अहद से झगड़ा हो गया था. दोनों गुटों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।