जिला ब्यूरो महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
दिगोडा थाना अंतर्गत पुनोल नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली हुई थी शव की पहचान सुशील यादव ग्राम कुर्राई के रूप में हुई थी फरियादी हनुमत यादव ने थाना दीगाँडा में रिपोर्ट कि इसके पुत्र सुशील कुमार यादव उम्र 31 साल का शव टीकमगढ़ झांसी मार्ग पर थाना दीगौड़ा अंतर्गत पूनौल नाले के पास एक गड्ढे में पानी में पड़ा हुआ है। जिस पर थाना दिगौड़ा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को पानी से बाहर निकलवाकर चेक किया तब मृतक के सिर में चोटे पाई गई। जिससे थाना दीगौड़ा में अपराध क्रमांक 117/24 धारा 302 ता. हि. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया गया।
गठित पुलिस टीम के द्वारा कड़ी मेहनत लगन से साइबर सेल एवं मुखबिर की सहायता से उक्त घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि
आरोपी एवं मृतक की पत्नी की प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी द्वारा मृतक की पत्नी के कहने पर मृतक की हत्या कर दी गई।
आरोपी द्वारा मृतक के साथ पूनौल नाले के पास बैठकर शराब पी गई, मृतक के नशे में आने के उपरांत आरोपी द्वारा मृतक को हथौड़े एवं पत्थर से सिर में चोटे पहुंचाकर नाले के पास पानी भरे गड्ढे में मृतक को फेंक दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी बृजेंद्र उर्फ छोटू एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीओपी जतारा के द्वारा किया गया आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया।