माधौगंज हरदोई: बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर बने सपा कार्यालय पर प्रत्याशी का लगा बोर्ड 11 हजार लाइन पर गिरने से जनरेटर में लगी आग, बैक कर्मियों ने सूझ बूझ से बुझाई, दमकल की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुँची।
कटरा बिल्हौर मार्ग पर स्थिति बैक ऑफ बड़ौदा के सामने से निकली ग्यारह हजार लाइन पर सपा प्रत्याशी संगीता रजवंशी का बोर्ड जनरेटर पर आ गिरा। ग्यारह हजार लाइन के नीचे रखे जनरेटर में आग लग गयी। आग का धुवा जब बैंक में भर गया तो मैनेजर सहित बैंक कर्मी बाहर भाग खड़े हुए। आग लगने की सूचना बैंक मैनजर ने फायर ब्रिगेड को दी।
बैक मैनेजर संतोष श्रीवास्तव की सूझ बूझ काम आयी उन्होंने बैक में घुसकर आग बुझाने वाला सिलेंडर लाकर जल रही आग पर स्प्रे कर आग बुझाई बैंक कर्मियों ने भी पानी डाल कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुची दमकल गाड़ी जब पहुची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
बैक मैनेजर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है केवल जनरेटर जल गया है।