ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

TMC आतंकी संगठन’ BJP का तृणमूल पर हमला, सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता को करो गिरफ्तार

```

Koushik Nag- पश्चिम बंगाल-TMC आतंकी संगठन’ BJP का तृणमूल पर हमला, सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता को करो गिरफ्तार… पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने निलंबित पार्टी नेता शेख शाहजहां के परिसर से विदेशी निर्मित रिवॉल्वर सहित कई हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की. साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी को ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित करने की मांग की.बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि ऐसे हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जा रहा है और पार्टी सुप्रीमो ने शेख जैसे आतंकवादियों को पालने के बाद राज्य के सीएम बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है.उन्होंने आगे कहा कि ‘संदेशखाली में आरडीएक्स और घातक हथियारों की बरामदगी के बीच आज एगरा के खड़ीकुल में हुई घटना पर ट्रेलर देखने वाले लोग इस घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं, मैं ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने और तृणमूल कांग्रेस को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग करता हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *