राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत 30 अप्रैल से 06 मई तक आयोजित होने वाली गतिविधियां
राजगढ 28 अप्रैल, 2024
जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 07 मई को होने वाले मतदान में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए 30 अप्रैल से 06 मई तक प्रतिदिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत 30 अप्रैल को प्रशासन एवं मीडिया के बीच मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। अन्य गतिविधियों में आगामी 06 मई तक सभी बैंको, पोस्ट ऑफिस, एटीएम पर मतदाता जागरूकता के पोस्टर, बैनर, स्टीकर आदि के माध्यम से संदेश प्रसारित किया जाएगा। समस्त पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी, उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रचार प्रसार होगा। मतदाताओं से हस्ताक्षर अभियान एवं संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। 01 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर वोटर अवेयरनेस फोरम के माध्यम से फैक्ट्री, मिल्स, उद्योगों आदि में मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान की गतिविधियां आयोजित कर 100 प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा। आओं अपना बूथ सजाऐं कार्यक्रम होगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चौपाल कार्यक्रम द्वारा 100 प्रतिशत मतदान हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित होगा। जिला दिव्यांग आईकॉन द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला स्वीप आईकॉन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। एन.आर.एल.एम. के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अवेयरनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 85 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान वाले मतदान केन्द्रों के युवा मतदाताओं को स्पोर्ट किट प्रदान कर पुरूस्कृत किया जाएगा। बल्क एसएमएस का प्रसारण होगा। इस बीच होने वाली शादियों की जानकारी महिला बाल विकास आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से एकत्र कर मतदान हेतु आवश्यक गतिविधियां आयोजित होंगी। बीएलओ द्वारा वोटर पर्ची 100 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर सम्पर्क कर पीले चावल देकर मतदान हेतु आमंत्रण एवं मतदान कराना सुनिश्चित कराया जाएगा।