24 हज यात्रियों का कराया गया टिकाकरण एवं प्रशिक्षण सोनभद्र। समाचार
ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांण्डेय
सोनभद्र। मंगलवार इस्लामिया इंटर कालेज ओबरा सोनभद्र में प्रशिक्षण एवं टीकाकरण का कार्य करया गया, एस दौरान कुल 24 हाजी एवं हाजरीन का टीकाकरण डाक्टर की टीम द्वारा हज कमेटी आफ इंडिया के दिशा निर्देश के क्रम में किया गया। साथ ही अबु तलहा ,मो0आरिफ द्वारा हज यात्रा के सम्बन्ध में की जाने वाली तैयारी एवं सावधानी तथा हज के नियमों से अवगत कराया गया। उक्त अवसर पर अमानुल्लाह सदस्य हज कमेटी आफ उत्तर प्रदेश, समन्वयक अशफाक हज कमेटी आफ उत्तर प्रदेश तथा नज्म प्रधानाचार्य उपस्थित थे। अनुभवी हाजियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा उक्त अवसर पर उपस्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा सभी हज यात्रियों को हज यात्रा की शुभकामनाएं दी गयी।