नहीं थम रहा मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला
सोनभद्र समाचार
ब्यूरो चीफ़ नंदगोपाल पांण्डेय
सदर कोतवाली अंतर्गत रावटसगंज कोतवाली से 3 किलोमीटर की दूरी पर सजोर के समीप शाहनवाज खान पुत्र मुल्ला खा ग्राम हेवती तरावा सोनभद्र ने अपने भाई को हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल up 64 w 6686 से घर आ रहे थे सजौर के समीप मोटरसाइकिल खड़ा करके कही गए थे इतने में ही चोरों ने मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला तो पीड़ित कोतवाली रावटसगंज में लिखित तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी की सूचना देने के बाद वापस आ गया रावटसगंज बाजार में मोटरसाइकिल चोरी की घटना आए दिन हो रही है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। जिससे चोरों का हौसला बढ़ता दिखाई दे रहा हैं । और वही जनता मे इस बात को लेकर आक्रोश है कि आखिरकार पुलिस चोरों को पकड़ने में क्यों नाकाम हो रही है अगर चोरों का हौसला ऐसे ही बुलंद रहा तो कोई भी सुरक्षित नहीं है यदि शाम को 8:30 बजे चोर चलती फिरती रोड पर मोटरसाइकिल चोरी करके भाग जाएंगे तो चोरों का हौसला कितना बुलंद है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है