ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कुपोषित बच्चों को बांटे खिलौने

```

रिपोर्टर गणेश प्रसाद पटेल ब्यूरो चीफ मंडला

मण्डला – स्वतंत्र पत्रकार संगठन मण्डला एवम एमपी वर्किंग जनार्लिस्ट यूनियन जिला ईकाई मण्डला के द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे जिला चिकित्सालय मण्डला पहुंच कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिला चिकित्सालय के एन आर सी मे इलाज करा रहे कुपोषित बच्चों के परिवार जनों से मिलकर उनका हाल चाल पूछा गया एवम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गयी जिस पर इलाजरत बच्चो के माता पिता पूर्णतः संतुष्ट नजर आए साथ ही परिवारजनों ने सरकार की इस महती योजना के लिए सरकार का धन्यवाद भी दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डला थाना प्रभारी शफीक खान, यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश बैरागी यूनियन के संरक्षक राकेश झा एवम जिला इकाई अध्यक्ष कपिल वर्मा द्वारा एनआरसी में मौजूद सभी बच्चो को खिलोनों का वितरण किया गया । खिलौने मिलते ही मासूम बच्चों के चेहरे मे खुशियां देखने को मिली। थाना प्रभारी मण्डला शफीक खान द्वारा सभी बच्चो को आर्शीवाद एवम खिलोने दिए गए साथ एनआरसी विंग के स्टाफ को अश्वस्त किया गया कि कभी भी किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो मुझे आप सीधे आकर मिले या फोन करे मण्डला पुलिस 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा में तत्पर है ।
कार्यक्रम के दौरान डायटीशियन रश्मि वर्मा, डॉ योगेश, एस पी तिवारी, अखिलेश अग्रवाल, अशोक मिश्रा, विकास पाठक, गोवर्धन कछवाहा, संजय नंदा, सुरेन्द्र मोगरे, भारत पट्टा,प्रदीप शर्मा आदि एवम स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *