खातेगांव मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सीओ राजोरिया जी थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट ने बताया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां की मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई खातेगांव पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी श्रेष्ठ कार्य नगर व क्षेत्र में करती है निश्चित ही समाज के हर तपके को लेकर कार्य करने की सोच सराहनी है प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक सम्मान समारोह जैसे बड़े आयोजन व जरूरतमंदों के यहां विवाह शादी में आर्थिक मदद जैसे कार्यक्रम की रूपरेखा को भी पत्रकारिता के साथ-साथ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी कर रहे हैं यह बड़े गर्व की बात है आज की पत्रकारिता पर विस्तार पूर्वक अनेक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आपके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को आम जनता तक पहुंचाया जाता है आपकी बातों पर आमजन विश्वास करते हैं आप निश्चित ही श्रेष्ठ कार्य करें हम सब आपके साथ हैं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ खातेगांव द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्य भी श्रेष्ठ है कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संदीप तोमर हेमंत गुर्जर सुनील अग्रवाल संदीप बागवान संतोष धनगर शुभम मीणा राजेश माल्या सतीश सोनी प्रदीप साहू अध्यक्ष सत्तार खान एवं सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया उक्त कार्यक्रम में खातेगांव सतवास संदलपुर हरणगांव पटरानी जियागांव विक्रमपुर सहित ग्रामीण अंचल से पत्रकार साथी उपस्थित हुये कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ खातेगांव के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप साहू ने किया एवं पत्रकार सुनील अग्रवाल ने आभार माना अतिथियों ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई खातेगांव के सदस्यों को कार्ड वितरित करते हुए पुष्पमाला पहनकर अभिनंदन किया।