*रिपोर्टर विजय कुमार यादव*
*_जगदीश पयासी बने अध्यक्ष तो भूपेन्द्र बने सचिव।_*
गत दिवस उमरिया जिले की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वातायन के कार्यकारणी का हुआ पुनर्गठन । नगर के विकास संवाद समिति के विकट गंज स्थित कार्यालय में किया गया । पदाधिकारी निम्नानुसार हैं । संरक्षक शेख धीरज परामर्श दाता संतोष कुमार द्विवेदी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पयासी कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष शम्भू सोनी उपाध्यक्ष राम लखन सिंह चौहान सचिव भूपेन्द्र कुमार त्रिपाठी सह सचिव शिवांश सिंह सेंगर प्रचार मंत्री करन सिंह आदि को सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया । तत्पश्चात् विनोद कुमार शुक्ल की अध्यक्षता व शरद जायसवाल के मुख्यातिथ्य में काव्य – गोष्टी का आयोजन किया गया । काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप से जीवन दर्शन आडम्बर का विरोध पर्यावरण भ्रष्टाचार मित्रता राजनीतिक चारित्रिक पतन बेरोजगारी व हास्य रस की रचनाएं पढ़ी गईं । इस अवसर पर भूपेन्द्र कुमार त्रिपाठी का सम्मान साहित्यिक संस्था कटनी के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया । उपस्थित सभी साहित्यकारों ने नव नियुक्त अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पयासी को गुलदस्ता भेंट कर शुभ कामनाएं दीं ।