खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो – 9109025252
मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर
*शांतिपूर्ण मतगणना एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों की गयी मॉक ड्रिल, 1 अति. पुलिस अधीक्षक, 5 उप पुलिस अधीक्षक, 13 निरीक्षक सहित लगभग 300 पुलिस कर्मी रहेगें सुरक्षा में तैनात।*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.06.2024 को शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने हेतु सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर आज दिनांक 03.06.2024 को मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी में सुरक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों की मॉक ड्रिल की गयी।
*मतगणना स्थल पर रहेगी पुलिस की चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था :-* मतगणना स्थल पर पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी जो कि 3 लेयर में विभाजित की गयी है, प्रथम लेयर में आईटीबीपी के कर्मचारी तैनात रहेगे शेष दो लेयर में जिला पुलिस बल एवं एसएएफ के कर्मचारी तैनात रहेगें। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में लगायी गयी है जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में 5 उप पुलिस अधीक्षक, 13 निरीक्षक सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेगें जो कि मतगणना स्थल के बाहर चारों ओर एवं मतगण्ना स्थल के अंदर रहेगें। उक्त सभी डियूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों आज दिनांक 03.06.2023 को मॉक ड्रिल करायी गयी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा मतगणना डियूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों सख्त निर्देश दिये गये कि मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति निर्धारित पहचान पत्र के साथ मतगणना स्थल एवं परिसर में पैदल प्रवेश करेंगा साथ ही यह थी चैक किया जावे कि मतगणना स्थल में प्रवेश के दौरान कोई व्यक्ति मोबाईल, केल्कुलेटर, माचिस, चाकू, नेलकटर, सिगरेट, बिडी नशीले पदार्थ एवं अन्य अनुचित सामग्री लेकर तो प्रवेश नही कर रहा है।
*सादी वर्दी में रहेगी पुलिस की तैनाती, मुखबिर तंत्र को किया गया है सक्रीय :-* मतगणना एवं विजय जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो एवं आफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने हेतु सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को तैलात किया गया है साथ ही मुखबिरों को सक्रीय कर आवश्यक जानकारियों को एकत्रित किया गया है।
*मतगणना के दिन दिनांक 04.06.2024 को आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये रूट एवं पार्किंग व्यवस्था रखी गयी है जो निम्मानुसार है :-*
1 पार्किगं व्यवस्था- रेल्वे स्टेशन तथा परसूराम तिराहा से आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की पार्किगं मालगुजार कॉलोनी मे की जाएगी जो मण्डी रोड मार्ग के बांए तरफ स्थित है।
2 साँकल तिराहा एवं धमना रोड से आने वाले वाहन कि पार्किंग गोपाल दाल मिल के बाजू के प्लाट मे की जाएगी जो मण्डी रोड मार्ग के दांए तरफ स्थित है।
3 बस स्टेण्ड होते हुए शुभ नगर कॉलोनी के रास्ते से मण्डी की तरफ आने वाले वाहन शुभ नगर रोड नीलू जैन के प्लाट पर वाहन पार्क करके मण्डी मार्ग पहुँचेगे।
4 मून लाइट बारात घर के सामने स्थित प्लाट मे अभ्यार्थी के वाहन पार्क होंगे।
5 मतगणना कार्य मे लगे शासकीय कर्मचारी/ अधिकारी जिनके पास मतगणना स्थल तक जाने का एन्ट्री पास होगा उनके वाहन गुरुकुल स्कूल की पार्किंग मे की जाएगी।
6 मण्डी तिराहा से मतगणना स्थल होते हुए होटल अमर गार्डन के आगे पुलिया तक नो व्हीकल नो मेन जोन होगा ।
7 सूरज गॉव एवं मण्डी के सामने स्थित कॉलोनी के निवासी खमतरा अण्डर ब्रिज होते हुए हाईवे से आवागमन करेगे।
8 बस स्टेण्ड के बाजू से शुभ नगर आने वाली गली से केवल बालाजी नगर कॉलोनी तक आने जाने की अनुमति होगी इस मार्ग से मण्डी तिराहे तक आने के लिये वाहन शुभ नगर रोड नीलू जैन के प्लाट पर वाहन पार्क करके मण्डी मार्ग पहुँचेगें।
9 परसूराम तिराहे से धमना रोड इण्डियन ढाबा तिहारा तक वन वे रहेगा साथ ही कोई भी भारी वाहन, ट्रेक्टर ट्रालियां, माल वाहक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
10 मण्डी तिराहा से मतगणना स्थल तक जाने वाले व्यक्ति पैदल ही जाएगें। (अभ्यर्थी, एजेंट, मीडियाकर्मी)