महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की जीत पर मंगलवार को पुरैना खण्डी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर जीत की खुशी मनाई। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी की सातवीं बार जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के धुन पर जश्न मनाया। और मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी की सातवीं बार जीत दर्ज की तो कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।कार्यकर्ता परिणाम आने के बाद खुशी से गदगद हो उठे। कार्यकर्ताओं ने अपने हिसाब से खुशी मनाया। मतगणना शुरू हुई तो टीवी व मोबाइल के माध्यम से कार्यकर्ता पल पल का अपडेट लेते रहे। जैसे ही प्रत्याशी पंकज चौधरी के जीत की जानकारी मिली तो एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।