आप देख रहे हैं इंडियन टीवी न्यूज
आदिवासी युवा मंच के नेतृत्व में त्योथार कोल गाढ़ी मे भगवान बिरसा मुंडा जी की 124 वीं शहादत दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
जिला ब्यूरो चीफ मुनेन्द्र कोल इंडियन टीवी न्यूज
खबर रीवा जिले के ✍ त्योथर के कोल गाढ़ी मैं भगवान बिरसा मुंडा जी की शहादत दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आदिवासी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवांशु कोल ने बताया कि जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा जी ने देश के लिए आग्रेजो से लड़ते लड़ते 24 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए हमारे समाज को उन्हीं की विचारधाराओं पर चलना चाहिए
और शिक्षा हमारे समाज के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है
आदिवासी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश रोहित रावत जी ने बताया कि हम लोग हमेशा की तरह इस बात इस वर्ष भी भगवान बिरसा मुंडा जी की शहादत दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाए है और रोहित रावत ने सरकार से यह आग्रह किया है कि हमारे समाज के साथ जो जो भी शोषण अत्याचार हो रहा है सरकार को उसे पर ध्यान देने की आवश्यकता है
और जिला पंचायत सदस्य विकास कोल ने बताया कि हमारे समाज पर लगातार शोषण अत्याचार हो रहा है और हमारे लोगों की जमीन हड़प कर आज भी बड़े लोग अपने नाम में करवा लेते हैं जिस पर सरकार ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर आदिवासी भाईयो को न्याय दिलाए
वहीं पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल जी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार आदिवासी महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है वही मंत्री और मंत्री जी ने यह भी बताए कि हमारी सरकार और हम लोगो मिलकर यह पुण्यतिथि हर वर्ष मानते हैं और मैं लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि गरीब शोषित वंचित लोगों की समस्या जहां भी होगी मैं हमेशा खड़ा रहूंगा