तीसरी बार नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री एवं अन्नपूर्णा देवी द्वारा कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने पर भाजपाइयों ने निकाली विजय जुलूस
हजारीबाग संवाददाता
देश में लगातार तीसरी बार एनडीए के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर एवं इस क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्री मति अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा पूर्वी मंडल इचाक के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाली गई जिसमें भाजपा के सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए खुशी में कार्य कर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद बाबूलाल मरांडी जिंदा बाद अन्नपूर्णा देवी जिंदाबाद के खूब नारे लगाए एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पटाखा फोड़कर एवं मिठाइयां एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में जितना विकास का काम नहीं हुआ उतना 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का चौमुखी विकास हुआ और आने वाले 5 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास होगा। साथ ही साथ इस क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी जी को भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से इस क्षेत्र की जनता को उनसे काफी उम्मीद जगी है। इनको कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सभी लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दिए। जुलूस सर्वप्रथम जेपी चौक से निकलकर बरका खुर्द रतनपुर मनाई बरकाकाला गई वहां से वापस होकर दरिया जगडा जोगिडीह तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई । कार्यकर्ता गानों के धुन में खूब थिरके । जुलूस में मुख्य रूप से भाजपा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय नंदन मेहता जदयू के वरिष्ठ नेता अर्जुन कुमार मेहता जिप सदस्य रेणु देवी सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता ओम प्रकाश मेहता हरिहर प्रसाद मेहता निर्मल कपर द्दार पूर्व मुखिया बसंत प्रसाद मेहता जीप प्रतिनिधि अशोक कुमार मेहता मंडल महामंत्री अनिल मेहता राजकुमार राम कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मेहता दीपक गिरी प्रदीप मेहता मीडिया प्रभारी राहुल राणा कंचन प्रसाद मेहता मनोज प्रसाद मेहता सत्येंद्र पांडे सुरेश प्रसाद मेहता सेवानिवृत शिक्षक जगदीश प्रसाद मेहता बलदेव प्रसाद मेहता महेश प्रसाद मेहता राजेश प्रसाद मेहता राजू मिश्रा प्रेमलाल मेहता बंसी महतो पारसनाथ यादव बैजनाथ महतो संतोष ठाकुर समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।