जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जपं गुना क्षेत्र के कंजा गांव में किया गया कार्यो का निरीक्षण
जल संरक्षण के लिये कुएं का कराये जीर्णोद्धार – कलेक्टर
मध्य प्रदेश शासन द्वारा 05 जून से 16 जून 2024 तक जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पुराने जल स्त्रोतों के जीणोद्धार का कार्य किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जनपद पंचायत गुना के ग्राम पंचायत पुरैनी के अंतर्गत ग्राम कंजा का निरीक्षण किया इस दौरान शासकीय कुएं के जीणोद्धार एवं पहुंच मार्ग के लिये रास्ता बनाने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना श्री गौरव खरे को निर्देशित किया! और कहा कि इस शासकीय कुएं की हाइट बढायी जाये और कुएं के चारों ओर चैनलिंक बनवायी जाये इसी तरह कुएं के आसपास तथा रास्ते के पास वृक्षारोपण कार्य किया जाये । गांव से कुएं तक पहुंचने के लिये बीच में निजी भूमि मालिक से चर्चा कर सहमति के आधार पर रास्ता निकालने की कार्यवाही की जावे।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्री रवि मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें ।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट