कंवरपुरा तालाब जाकर चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान
राघौगढ़/माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में गंगाजल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय राधौगढ़ की एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ जवाहरलाल द्विवेदी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रो जितेन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में राघौगढ़ शहर के कंवरपुरा तालाब पहुंचकर तालाब की सफाई में अपना योगदान देकर स्थानीय लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय लोगों को जलस्रोतों के महत्व एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता के विषय में बताया गया और तालाब में कचरा आदि न फेकने का आह्वान किया गया ।साथ ही महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों एवं स्टाफ के साथ सभी को जलस्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट