अबुआ सरकार जल्द से जल्द सारे पद भरेगी
नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
हजारीबाग आज जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को आयोग द्वारा ली जाने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया ।
उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से लगभग 35 हज़ार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के 1868 पद, झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153 पद, झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पद, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के 904 पद, झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा इंटरमीडिएट स्तर के 11 हज़ार पद, झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्नातक स्तर के 15001 पद, महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के 488 पद, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2025 पद और झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2532 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है ।