✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
माधवनगर पुलिस बैला के कब्जे से 317 पाव अवैध शराब किया जप्त भेजा जेल।
कटनी कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजनके निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ बैला बजाज निवासी राबर्ट लाइन को अवैध शराब सहित पजड़ा है। आरोपी ने अपने कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए छुपा कर रखी थी। माधवनगर पुलिस ने अविलम्ब टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर छापामारी कर आरोपी के कमरे की तलाशी ली तो पता चला कि आरोपी ने दो बोरियों में अलग अलग कुल 317 पाव देशी प्लेन शराब बिक्री के लिए रखी है। आरोपी से कुल 57.060 लीटर कीमती करीब 31,700 रुपये की शराब जप्त की गई। आरोपी आकाश उर्फ बैला बजाज का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय होने से आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा जिला जेल कटनी में भेज दिया गया है।
आरोपी आकाश उर्फ बैला बजाज पूर्व मे जिला बदर का आरोपी है। आरोपी लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर में चोरी, लड़ाई झगड़ा, जुआ खेलना, छेड़छाड़, अवैध हथियार रखने संबंधी कुल 35 अपराध पंजीबद्ध है।
कार्रवाई में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, उप निरी. विष्णु शंकर जायसवाल, प्र.आऱ. कमलेश बैरागी, आरक्षक भानू प्रकाश कटनी की अहम भूमिका रही।।