रीवा। कोरोना ने मचाया मौत का तांडव। संजय गांधी अस्पताल में भर्ती 8 पॉजिटिव और 3 कोरोना संदिग्ध मरीजों ने तोड़ा दम। रविवार की रात 1 बजे से सोमवार की दोपहर 3 बजे तक एक एक कर थमती रही मरीजों की साँसे। अभी भी 6 मरीजों की हालत गंभीर है। चिकित्सक पूरी ताकत के साथ उन्हें स्वास्थ्य करने में जुटे हैं। पूरे संक्रमण काल मे पहली बार इतनी संख्या में मरीजो की एक दिन में मौत हुई है। मृतकों में रीवा सतना और सीधी के मरीज शामिल हैं। 8 शवों का अंतिम संस्कार कल ही कर दिया गया है। 3 का आज करने की कवायद चल रही है। रीवा के ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ
