लोकेशन =कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से=शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
*यहां न्याय के लिए चौथे दिन भी आमरण अनशन पर बैठा है ग्रामीण*
कटनी. कन्हवारा में अवैध कब्जा के विरोध में चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी है।
उल्लेखनीय है की अस्पताल व मेला मैदान और मंदिर पहुंच मार्ग पर एक महीने से ऊपर का समय हो गया परंतु प्रशासन के उदासीन रवैये से आज तलक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे व्यथित होकर ग्राम के जिया लाल कुशवाहा द्वारा विगत 4 दिनों से आमरण अनशन किया जा रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आज 72 घंटे पूरे हो गए जिया लाल ने अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं किया है इतनी भीषण गर्मी में खाली पेट रहकर लगातार अनशन जारी है। अनशन को स्थानीय लोगों, व साधु संतों का भी समर्थन मिला है। ग्रामीण धनीराम ने बताया की हमारे साथी के अनशनकारी को देखने कोई अधिकारी नही पहुंचे है अगर जिया लाल को कुछ भी होता है तो इस पर प्रशासन की जवाबदारी होगी। अनशन स्थल पर ग्रामीण पुरुषोत्तम कुशवाहा, चंदभान बर्मन, बब्बू त्रिपाठी, कोदू, छोटे, अंगद, धन्नी, सुत्ता बर्मन, मोहित, आदि भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति है।