????️ यूपी: मास्क की जांच कर रहा था दरोगा, जोरदार थप्पड़ जड़ फरार हुआ युवक, वीडियो वायरल
दरोगा को थप्पड़ मारकर भाग गया युवक।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मास्क चेकिंग के दौरान एक युवक दरोगा को थप्पड़ मारकर भाग निकला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में फाजिलनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। वह गाड़ी में बैठे ही एक युवक को जिसने मास्क नहीं पहना था उसे डांट रहे हैं। कुछ समय बाद ही वह लड़का अचानक उन पर हाथ चला देता है और वहां से भाग निकलता है। यह देख बगल में खड़ा एक सिपाही उसको पकड़ने के लिए पीछे दौड़ता है लेकिन तब तक वह वहां से भाग गया
इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं। आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
संवादाता मोहम्मद जावेद✒️
