नरेश सोनी Indian TV News हजारीबाग संवाददाता
लापता दंपती मामले के विरोध में इचाक रहा बंद
इचाक प्रखंड बाजार में शुक्रवार को आदर्श युवा संगठन के नेता गौतम कुमार के साथ-साथ और स्थानीय युवाओं ने 15 जून से रहस्यमय तरीके से लापता कोचिंग संचालक राहुल कुमार और उनकी पत्नी पूजा यादव के मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए बंद का आह्वान किया। इस बंद का 24 स्थानीय व्यवसायियों ने भी खुलकर समर्थन किया, जिससे बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं।
विरोध प्रदर्शन और बंद का असर युवाओं में
इचाक थाना पुलिस से इस मामले की सघन जांच की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मामले का शीघ्रता से उद्भेदन नहीं हुआ, तो वे रांची-पटना मार्ग को अवरुद्ध करेंगे। आदर्श युवा संगठन के नेता गौतम कुमार ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
शमशान घाट पर दर्दनाक दृश्य
शुक्रवार को लापता पूजा यादव के पिता राममूरत यादव, बड़ी बहन डॉ. नीलम, जीजा हिमांशु यादव समेत परिजन परासी गांव के शमशान घाट पहुंचे। वहां दो अज्ञात शवों को जलाए जाने की खबर पर पहुंचे परिजन राख देखकर बिलख पड़े। राममूरत यादव ने न्याय की गुहार लगाई और मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
राहुल और पूजा के लापता होने के मामले में 21 जून को राममूरत यादव द्वारा आवेदन देने के बाद इचाक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। गुरुवार को खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस ने कुरहा और इचाक बाजार के संबंधित ठिकानों पर छापामारी की। राहुल के पिता ईश्वर मेहता, भाई बबलू कुमार मेहता और चालक विकास सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। डीएसपी नीरज और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मामले की गहनता से जांच की। पुलिस ने बबलू को साथ लेकर अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की।
शपुलिस का बयान
डीएसपी नीरज ने बताया कि मामले का खुलासा एसपी हजारीबाग द्वारा 22 जून को किया जाएगा।
प्रेम विवाह और परिवार का विरोध
लापता कोचिंग संचालक राहुल और पूजा ने 2019 में लव मैरिज की थी। डॉ. नीलम ने बताया कि दोनों दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के दौरान मिले थे। उनका 11 जुलाई 2024 को अरेंज विवाह की तैयारी थी, जिससे राहुल के परिवार में असंतोष था।
सामाजिक बहिष्कार का निर्णय
कुरहा गांव के मुखिया प्रतिनिधि राकेश मेहता ने लापता राहुल के पिता ईश्वर मेहता और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का मानना है कि ईश्वर मेहता का अपराध अक्षम्य है।
इस घटना ने पूरे इचाक क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में गुस्सा और निराशा है। पुलिस की जांच जारी है है और सभी की निगाहें 22 जून को होने वाले पुलिस खुलासे पर इचाक की जनता टिकी हैं।