ढमोला पुल के निकट रणजीत नगर में अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए फीते से नपाई करते नगर निगम व पीडब्ल्यू डी के अधिकारी
पीडब्लूडी व निगम ने अतिक्रमण चिह्नित कर लगाये निशान
-महापौर ने रणजीत नगर का किया था दौरा, अधिकारियों को दिए थे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
सहारनपुर। ढमोला पुल के निकट रणजीत नगर व लिंक रोड पर पीडब्लयूडी और नगर निगम की टीम ने आज नापतौल की और अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए। चिह्नाांकन फाइनल हो जाने के बाद पीडब्लूडी से रिपोर्ट आने पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम शुरु किया जायेगा।
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर करीब एक पखवाड़ा पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार ने क्षेत्रीय पार्षद मनोज प्रजापति को साथ लेकर रणजीत नगर व लिंक रोड का दौरा किया था। महापौर उस समय ये देखकर हैरान रह गए थे कि लोगों ने सर्विस लेन के ऊपर ही लिंटर डालकर गोदाम बना लिए है तथा कुछ लोगों ने सड़क पर लम्बे चबूतरे बना लिए है। महापौर ने अधिकारियों को उक्त अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
चंूकि उक्त रोड पीडब्लडी की है, अतः महापौर डॉ. अजय कुमार के आदेश के अनुपालन में नगर निगम द्वारा पीडब्लूडी को अतिक्रमण चिह्नाांकन के लिए पत्र लिखा गया था, ताकि चिह्नाांकन के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सके। उसी क्रम में आज नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पीडब्लूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रणजीत नगर पहुंचकर सड़क की नाप तौल की और अतिक्रमण का चिह्नाांकन करते हुए लाल निशान लगाये। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि पीडब्लूडी से चिह्नांकन फाइनल होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी। आज की कार्रवाई के दौरान निगम के प्रवर्तनदल के जवान भी मौजूद रहे।
————————-
फोटो-नगर निगम में जनसुनवाई करते अपर नगरायुक्त एस के तिवारी
अतिक्रमण की शिकायतों पर दिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश
-जनसुनवाई में आयी सात शिकायतें, दस लोगों ने की नाली, सड़क व पुलिया निर्माण की मांग
सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आई नाली सफाई की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कराते हुए शिकायत का निस्तारण कराया गया। जबकि अतिक्रमण सम्बंधी आयी दो शिकायतों पर प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आज जनसुनवाई में सात शिकायतें आयी। दस लोगों ने नाली, सड़क व पुलिया आदि निर्माण की मांग की। निर्माण सम्बंधी प्रार्थना पत्रों पर सम्बंधित अवर अभियंताओं को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने को कहा गया।
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 4 पंत विहार निवासी एस एस रावत ने पंत विहार में नालियों से अतिक्रमण हटाने तथा वार्ड 49 पुराना चिलकाना अड्डा निवासी विकास सैनी ने पुराना चिलकाना बस अड्डे से एक मदरसे द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जिस पर अपर नगरायुक्त एस के तिवारी ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं को बताया गया कि उसके उपरांत ही कार्रवाई की जायेगी। वार्ड 33 अर्जुन नगर दिल्ली रोड निवासी ब्रज मोहन ने नालियों की सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कार्य कराया गया।
वार्ड 25 अभिषेक नगर निवासी हेमलता ने गृहकर-जलकर माफ करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सम्बंधित क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उसके उपरांत ही नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त एस के तिवारी व मृत्युंजय के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर