नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
बोधिबागी तेतरिया से सिमरबाबा पथ के निर्माण कार्य का लोगो ने किया विरोध पथ निर्माण कार्य में मनमानी नहीं करने देंगे संवेदक गुण वता पूर्ण काम करे। ओम प्रकाश मेहता
हजारीबाग इचाक प्रखंड अंतर्गत बोधीबागी तेतरिया से सिमरबाबा तक हो रहे पथ निर्माण का कार्य हो रहा है ।जब ग्रामीणों को जानकारी हुई की पथ निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री उपयोग किया जा रहा है पता चलने के तुरंत बाद भाजपा युवा नेता सह मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता के नेतृत्व में मुंशी मेहता वार्ड सदस्य विकाश कुमार अशोक मेहता महेश मेहता बिट्टू कुमार प्रेम मेहता लालजी मेहता हृदय मेहता समेत कई लोग पहुंचकर पथ निर्माण कार्य को देखा तो सचमुच में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था जे एस बी में मेटल का मात्रा कम डाला जा रहा था जो डस्ट डाला जा रहा है उसमे काफी मिट्टी का अंश है मेटल जो उपयोग किया जा रहा है वह सफेद मरा हुआ पत्थर का मात्रा अधिक है उपस्थित लोगों ने कार्य का विरोध किया ।पथ निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग होते देख सर्वप्रथम काम को बंद करा ते हुए कार्य करा रहे संवेदक और विभागीय इंजीनियर से युवा नेता ओम प्रकाश मेहता ने दूरभाष पर बात करते हुए कहा की पथ निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग नहीं करे इसमें अविलंब सुधार करें मेटल का मात्रा बढ़ाते हुए डस्ट और मेटल की क्वालिटी में सुधार करें अगर इसमें सुधार नहीं होता है तो यहां की जनता विरोध में आंदोलन करने पर विवश हो जायेगी।आगे श्री मेहता ने कहा पथ निर्माण कार्य में गुण वता के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।