खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो -9111399908
*आबकारी विभाग की गाडरवारा शहर मे अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
नरसिंहपुर जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
*करेली एवं गाडरवारा के *कुचबंदिया मोहल्ले में आबकारी विभाग ने मारी दविश*।
कार्यवाही के दौरान * *94 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा 4820 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया सभी आरोपियों पर *मध्यप्रदेश आबकारी अधिनितम के तहत कुल *08 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गए, गिरफ़्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मौक़े पर महुआ लाहन को नष्ट कर ज़ब्त मदिरा को सीलबंद किया प्रकरणों मे जब्त की गई कुल अवैध मदिरा व सामग्री का *अनुमानित मूल्य 496100/- रुपये है*,कार्यवाही के दौरान *आबकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार ,आबकारी मुख्य आरक्षक, आबकारी आरक्षक, आबकारी महिला आरक्षक एवं नगर सैनिक उपस्थित रहे|*