प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश….डिंडोरी,…कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय डिंडौरी में को-वैक्सीन टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाया। जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए को-वैक्सीन टीकाकरण का अभियान प्रारंभ है। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले वासियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए को-वैक्सीन का डोज अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। यह वैक्सीन कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी और पूर्णरूप से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 01 मई से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों को को-वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में सभी व्यक्ति शामिल होकर को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने इस दौरान जिला चिकित्सालय डिंडौरी का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देषमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मरावी, डीपीएम श्री विक्रम सिंह ठाकुर मौजूद थे…
