नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को आईजी किया सस्पेंड
बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सस्पेंड करने का करण रामनवमी के समय महुदी में जुलूस पार करने के दौरान घाटी घटना के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी मैं बिलंब करने का आरोपा है । मालूम हो कि उनको ऊपर एक बार लोकसभा चुनाव समय निलंबन का तलवार लटका था। उसके क्षेत्र में लगातार बालू लदे 12 ट्रैक्टरो को अपराधियों के द्वारा जलाया जा रहा था। और उसके गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। बाद में सभी आरोपियों को गिरफ्तारी करने जेल भेजा गया था। तब जाकर निलंबन की करवाई पर विराम लगा था। वही इस मामले पर बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार से पुछे जाने पर कहा की हां बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को निलंबित कि करवाई आईजी स्तर से हुई है।