कार और टैंकर डामल ट्रक की भिड़त एक कि मौत
दमोह. जिले के थाना कुम्हारी अंतर्गत दमोह कटनी हाईवे पर दिन बुधवार की दोपहर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई. जिसमें सवार एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बमनी गांव के पास की यह घटना थी. जहां पर डामल से भरा हुआ टैंकर और भोपाल पासिंग कार एमपी 04 सीयू 5541 जिसकी टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी घायलों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया, स्थानीय लोगों ने भी मदद के हाथ बढ़ाएं और घायलों को निकाला. मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची,जिसमें प्रधान आरक्षक गोदन पटेल, आरक्षक डैनी, पायलट नीरज जिन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भेजा. हालत गंभीर होने के कारण उनका पूरा पता नहीं मिल सका, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.।।
ब्यूरो चीफ लखन ठाकुर,, सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश
