ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

```

हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने आज हत्यारे पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह ने अपने हमराहियों व अन्य सहयोगीयों के साथ मिलकर घोसी नगर के समीप लाखीपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद आला क़त्ल भी बरामद कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि शनिवार को दोपहर में मृतका अमीनतुज जोहरा अपने नए घर से खाना खाने के लिए मायके आ रही थी कि रास्ते में पहले घात लगाए पति मुंतजिर मेंहदी निवासी बड़ागांव ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया था। घोसी कोतवाली पुलिस शनिवार से ही अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी।

ज़ियाउल हसन अंसारी, मण्डल ब्यूरो
वाराणसी आजमगढ़ मण्डल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *