ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कैमोर थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कटनी ने बढ़ाया ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का मनोबल

```

कैमोर थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कटनी ने बढ़ाया ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का मनोबल

       पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी ने आज कैमोर थाना क्षेत्र का भ्रमण किया ।  भ्रमण के दौरान SP एसपी कटनी ने थाना पहुंचकर थाने के पुलिस बल से बातचीत की और टी आई कैमोर अरविंद जैन से थाने में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली । स्वयं की सुरक्षा करते हुए इस वैश्विक महामारी में अच्छे से ड्यूटी किए जाने के निर्देश दिए ।  पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी ने कैमोर नगर का भ्रमण करते हुए लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया , साथ ही सड़क पर चेकिंग कर रहे पुलिस टीम उपनिरीक्षक नन्हे लाल परते , प्रधान आरक्षक के के शुक्ला , प्रधान  आरक्षक श्याम बिहारी , आरक्षक अंजलि को मौके पर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने का निर्देश देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *